Search

April 16, 2026 10:19 am

विज्ञान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित भारत की आधारशिला है — कुलाधिपति बी.एन. साह

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। शनिवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा शुक्रवार को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026’ के अवसर पर “विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत को उत्प्रेरित करती हुई” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, उपलब्धियों और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।

img 20260228 wa0097427513096043339969

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ वक्ताओं ने विज्ञान, अनुसंधान, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, ऊर्जा तथा नवाचार के क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कुलाधिपति बी.एन. साह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें महान वैज्ञानिकों के योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है। विज्ञान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित भारत की आधारशिला है। कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि महिला वैज्ञानिक न केवल अनुसंधान को नई दिशा दे रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

img 20260228 wa0098811748372132095640

विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन संबोधन तथा रूपरेखा प्रस्तुत किया। इंजीनियरिंग के व्याख्याता विनय प्रकाश चौधरी ने विज्ञान के विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, इंजीनियरिंग संकाय एवं विभिन्न विभाग के व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!