Search

March 1, 2026 10:49 pm

पान गुमटी की आड़ में चल रहा था अवैध लॉटरी का धंधा, जाली टिकट के साथ एक गिरफ्तार।

पाकुड़ (मुफस्सिल) थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना स्थित अमजेद मोड़ पर पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री के खिलाफ छापेमारी की है, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने सैजुल शेख की पान गुमटी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान सैजुल शेख पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके जैकेट से विभिन्न कंपनियों के कुल 466 पीस प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इस मामले में पाकुड़ (मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 23/2026, दिनांक 01 मार्च 2026, धारा 318(4)/3(5) बीएनएस एवं 7(3) लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सैजुल शेख, पिता स्वर्गीय तोराब शेख, ग्राम अंजना निवासी, को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध लॉटरी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर