एस कुमार
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) पर शनिवार को उर्सु लाइन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चंद्रपुरा में विज्ञान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में टीटीसी कॉलेज के प्रिंसिपल अगाथा कंडुलना, उप प्राचार्या सिस्टर सलोमी हांसदा सहित अन्य ने बारी-बारी से वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, श्रीनिवास रामानुज जैसे कई वैज्ञानिकों को याद करते हुए कॉलेज के छात्र- छात्राओं को उनके कार्य की जानकारी दी. विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक विज्ञान से संबंधित मॉडल, प्रोजेक्ट, प्रयोग, चित्र प्रदर्शनी, सौर ऊर्जा से खेतों की सिंचाई, जल चक्र, प्रकाश संश्लेषण, वर्षा जल संचयन, ज्वालामुखी, वायु प्रदूषण, शवशन तंत्र, ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीनहाउस प्रभाव, सेटेलाइट, सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा सहित अन्य कई विषयों की स्वनिर्मित प्रदर्शनी लगाई गई. इस संबंध में टीटीसी के प्रिंसिपल अगाथा कंडुलना ने बताया कि 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर कॉलेज में डॉ. सीवी रमन को याद करते हुए कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं में अपनी पुरानी सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक, क्रिया- कलापों, रीति रिवाजों को आधुनिक समय के साथ मिलाते हुए कुछ नई सोच बनाने की है. मौके पर सुनीता मुर्मू, प्राणजीत हेम्ब्रम, जॉनसन मुर्मू, रंजीता मरांडी, डेविट सोरेन, एरिका मंजु जरिया सहित अन्य उपस्थित थे।








