Search

April 24, 2026 12:22 pm

सब के आस सुभाष मेरे पथ प्रदर्शक व प्रेरणा श्रोत थे: अविनाश देव


जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदिनीनगर: एस सी मिश्रा यानी सुभाष चंद्र मिश्रा नहीं रहे। गत रात और आज अहले भोर उनका निधन हो गया,उन्हें गंगा लाभ मिल गया। दिवंगत आत्मा के शांति के लिए अपने संत मरियम विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट के मौन रख प्रो एस सी मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गई।

संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन बच्चों शिक्षकों को उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिश्रा सर बच्चों से बहुत मोहब्बत करते थे। गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में मूलतः वे अंग्रेजी के शिक्षक थे किंतु हिंदी साहित्य में उनकी ख्याति थी। संस्कृत के विद्वान थे और साहित्यिक मंचों पर उनकी प्रतिष्ठा थी। उनका व्यक्तित्व कृतित्व अतुलनीय था एक कुशल वक्ता,वाक् पट्टूता,और खिलाड़ी भी थे। क्रिकेट तो उनका प्रिय था ही नब्बे के दशक में पलामू महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर इतिहास रच दिया था। उनकी लोकप्रियता उन पर केंद्रित किताब सब की आस सुभाष में देखी जा सकती है। रेडियो में दिए इंटरव्यू का संकलन कोयल की धारा उनकी लोकप्रियता की गवाह है। जब दुनिया में वे नहीं रहे तब उनकी महता और बढ़ गई उनके कही एक एक बात याद आ रही है। वे हमारे प्रेरणा पुरुष थे, मार्ग दर्शक थे, अंधेरा के बीच रौशनी थे,हिम्मत थे। इस शहर के शान और साहित्यिक समाज के जान थे उनके बैगर अब हर बौद्धिक मंच अधूरा लगेगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोग सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उनके निधन से मर्माहत है। उनके जाने से पलामू के लिए अपूरणीय क्षति है,प्रकृति से प्रार्थना करते है दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!