Search

March 11, 2026 1:06 am

बीडीओ सह सीओ ने बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को किया सुपुर्द।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)बिना चालान के अवैध रूप से बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को बीडीओ सह सीओ संजय कुमार ने जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा बीडीओ सह सीओ संजय कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान अमड़ापाड़ा की ओर से आ रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर को चीतलोंफॉर्म के समीप रोका। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध चालान या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद बीडीओ सह सीओ ने ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के आरोप में जब्त कर लिया। जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में संबंधित चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना चालान या अनुमति के बालू ढोने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर