Search

March 12, 2026 7:42 pm

अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर बाबूलाल मरांडी ने उपायुक्त को लिखा पत्र

महेशपुर के गणेश मंडल को सड़क चौड़ीकरण के लिए ली गई जमीन का भुगतान अब तक नहीं, शीघ्र कार्रवाई की मांग

पाकुड़। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महेशपुर प्रखंड के ग्राम चंडालमारा निवासी गणेश मंडल की जमीन अधिग्रहण मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त पाकुड़ को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा गणेश मंडल की जमीन स्थायी रूप से अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें समुचित मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुआवजा नहीं मिलने के कारण आवेदक की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और उन्हें जीविकोपार्जन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा राशि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर