Search

March 13, 2026 1:43 am

बिजली बिल बकायेदारों पर विभाग की कार्रवाई का तीसरा दिन, सात उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

दस हजार से अधिक बकाया पर तीसरे दिन भी अभियान जारी, 97,868 रुपये की बकाया राशि।

पाकुड़िया प्रखंड में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को विभाग की टीम ने तलवा और बन्नोग्राम गांव में छापेमारी कर बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले सात सीएस एवं डीएस श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इन उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर 97 हजार 868 रुपये बिजली बिल बकाया है। इस कार्रवाई में बिजली मिस्त्री कीनाराम मांझी, उत्तम गोराई, प्रेमलाल गुप्ता, राजेश मंडल, युसूफ अंसारी, सुजीत सोरेन और हनीफ मियां सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। बिजली मिस्त्री कीनाराम मांझी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिनका बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक बकाया है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया अभी भी लंबित है, वे जल्द से जल्द अपना बिजली बिल कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर