Search

March 14, 2026 11:49 pm

उपासना मरांडी की पहल पर काटालदीघि गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

एक माह से अंधेरे में थे ग्रामीण, बिजली बहाल होने से लोगों में खुशी

Also Read: E-paper 25-02-2026

पाकुड़िया: झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर पाकुड़िया प्रखंड के लागडुम पंचायत अंतर्गत काटालदीघि गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। शुक्रवार 13 मार्च को 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव का पुराना ट्रांसफार्मर लगभग एक महीने से खराब था। इसके कारण ग्रामीणों को खासकर रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने झामुमो नेत्री उपासना मरांडी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग से संपर्क किया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की। इसके बाद विभाग द्वारा गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।
ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। अंधेरे में डूबे गांव में जब बल्ब जले तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर