पांकी पलामू -पांकी प्रखंड के पंचायत माड़न भंडार चौक स्थित पप्पू जेनरल किराना स्टोर में रात्रि लगभग 9:30 में सौर्ट सर्किट से आग लगने पर लाखों की सम्पत्ति एवं महाजन के लिए रखें 45000 रुपये जलकर खाक हो गई थी
दुकान के संचालक पप्पू अंसारी के अनुसार बताया गया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दुकान से धुंवा धुंवा आ रही है। शोर मचाने पर थोड़ी देर के लिए दहस्त का माहौल बन गया और ग्रामीणों की सुज बुझ से आग पर काबू पाया गया
वही दुकान के संचालक ने बताया कि समूह से पैसा लेकर दूकान किया था अब चिंतीत हो रही है कि समूह से लिए हुए पैसा महाजन को कैसे दे पाएंगे वही इस घटना में रोजी रोटी पर पड़ा बुरा असर
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांकी या पंचायत स्तर पर अग्निशमन वाहन रहती तो बचाया जा सकता था
ख़बर चलने के तड़के सुबह घटना स्थल पर स्थानीय माड़न मुखिया पति सह समाजसेवी रफीक अंसारी,चतरा सांसद समाज कल्याण प्रतिनिधि पति सह समाजसेवी मंतू शर्मा एवं सकलदिपा मुखिया पति हफिजुल्लाह एवं अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।
मौक़े पर मुखिया पति रफीक अंसारी ने कहा कि इस तरह घटना घटना अपूर्ण क्षति हुई है। उन्होंने बिजली विभाग में लगे कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि पुरे क्षेत्र में घर या दुकान में लगे वोर्ड को समय समय पर रिपेयरिंग किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।
वही हफिजुल्लाह अंसारी ने कहा कि ख़बर सुनते ही मैं मर्माहत हूं।कि लाखों की सम्पत्ति व रुपए जलनें से भारी नुक्सान हुआ उन्होंने आश्वासन दिया है ।कि उच्च स्तरीय जांच करा कर मुआवजे की मांग करेंगे
वही मंतू शर्मा ने कहा कि समय रहते ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा सांसद कालिचरण से मांग करेंगे। इस तरह की घटना में परिजनों आर्थिक सहायता के साथ साथ बिजली विभाग से समय पर मरम्मत करें।
मौके पर मौजूद अज़ीम साहब,नासीर अंसारी, मोहम्मद, महमूद अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पांकी समेत पंचायत स्तरीय अग्निशमन वाहन की मांग की।
Related Posts

रसूखदारों का राज या कानून का मज़ाक? चैनपुर अंचल कार्यालय पर सवाल और चौथा स्तम्भ देश का सम्हालने वाला पिलर

चैनपुर अंचल कार्यालय पर बड़ा आरोप: सुप्रीम कोर्ट केस के बीच जमीन ट्रांसफर! आखिर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया से कैसे बड़े?






![मेदिनीनगर में दूसरा मंगला जुलूस निकला, मुहर्रम इंतजामिया कमिटी ने रामनवमी के जनरल [ मंगल सिंह ]को किया गया सम्मानित 4 IMG 20260317 WA0039](https://gdnewslive.com/wp-content/uploads/2026/03/IMG-20260317-WA0039-300x225.jpg?v=1773764711)

