Search

March 20, 2026 1:12 am

नाबालिग जोड़ा सकुशल बरामद, आरोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया।

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: थाना पुलिस ने 12 मार्च से लापता 16 वर्षीय किशोर और 13 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को स्थानीय क्षेत्र से ही खोज निकाला। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी किशोर को दुमका स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए थे, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई थी। मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब सोशल मीडिया पर एक कथित व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ, जिसमें किशोर ने खुद को किशोरी के साथ ट्रेन में होने और उसे अपनी पत्नी बताने की बात कही थी। किशोरी के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की उम्र महज 13 वर्ष होने के कारण मामला गंभीर श्रेणी में आता है। फिलहाल किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी किशोर को विधि सम्मत कार्रवाई के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर