Search

March 21, 2026 12:48 am

भारत सरकार के पीएम उज्जवला योजना के तहत कोदवाटांड़ में  21 लाभुकों को किया गया गैस वितरण

अक्षय कुमार

ललपनिया। भारत सरकार की कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गोमिया प्रखंड पदाधिकारी महादेव कुमार महती के पहल पर शुक्रवार को कोदवाटांड पंचायत अंतर्गत करीब 21 महिलाओं को ग़ैश चूल्हा, पाइप एवं सिलेंडर का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवी सरिता कुमारी प्रजापति के मार्गदर्शन में भारत गैस डीलर आमोद प्रजापति एवं सीताराम प्रजापति, कंजकीरो बोकारो थर्मल के द्वारा वितरण हुआ।

img 20260320 1444272532991433970879285
गैस चूल्हा संचालन की जानकारी देते विशेषज्ञ

लाभुकों में सुनीता देवी, पति-धनेश्वर केवट सुनीता देवी, पति-धरींद्र केवट सहित अन्य में ज्योति देवी , मंजू देवी, सिंपी देवी, तरन्नुम मर्सी,अनीता देवी, पिंकी बरनवाल प्यासी देवी, नीलम कारकेट्टा, सुनीता देवी, सनकी देवी, डोली यादव, सगी देवी, चमेली देवी, सरस्वती वंदना, निरूपा कुमारी, कुमकुम, सोनिया देवी, ममता कुमारी आदि।

लाभुकों को दी अहम जानकारी

बताते चले कि यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख सामाजिक कल्याण योजना है, जिसे 2016 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों, विशेष करके ग्रामीण महिलाओं को साफ़ ईंधन (एलपीजी) गैस उपलब्ध कराना है। योजना का उद्देश्य पारंपरिक ईंधन (लकड़ी, कोयला, गोबर) से होने वाले धुएँ से मुक्ति, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत लाभुकों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन (सिलेंडर + रेगुलेटर + पाइप) कुछ मामलों में पहली रिफिल और चूल्हा भी सब्सिडी/मदद के साथ इसका लाभ गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार, एसईसीसी-2011 डेटा में शामिल परिवार, एससी/एसटी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी अपने जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि विभाग में जमा कर ले सकते है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर