Search

March 20, 2026 11:23 pm

समय पर राशन और पूरी पारदर्शिता पर जोर।

पाकुड़। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने की, जिसमें नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक शामिल हुए।
बैठक में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत लाभुकों को समय पर और तय मात्रा में राशन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि राशन वितरण पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो। इसके साथ ही अन्य आवश्यक सामग्रियों के वितरण की भी समीक्षा की गई और सभी को समन्वय के साथ काम करते हुए तय समय सीमा में लक्ष्यों को पूरा करने को कहा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर