Search

March 21, 2026 1:23 am

त्रिभुवन कुमार सिंह ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का पदभार, योजनाओं के प्रभावी प्रचार पर रहेगा जोर

पाकुड़, कार्यपालक दंडाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने दायित्वों के निर्वहन को लेकर स्पष्ट प्राथमिकताएं तय कीं। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी, व्यापक एवं समयबद्ध प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पारंपरिक प्रचार माध्यमों के साथ-साथ आधुनिक संचार तकनीकों का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे सूचना का प्रसार तेज और प्रभावी हो सके। नवनियुक्त जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से सकारात्मक, तथ्यात्मक एवं प्रमाणिक सूचनाओं का नियमित प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसंपर्क विभाग जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जिससे विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।मौके पर एपीआरओ,बड़ा बाबू और जिला जनसंपर्क कर्मी उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर