Search

March 21, 2026 1:22 am

झूलते तार बने मौत का जाल, बस में दौड़ा करंट—चालक की सूझबूझ से बची सैकड़ों जान

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार सुबह हिरणपुर सुभाष चौक निकट रांची से आ रही रग्बी सुपर बस से अचानक विद्युत तार के चपेट में आ गया। जिससे पूरे बस में विद्युत प्रवाह फैल गया , पर चालक की सूझबूझ से बस के यात्रियों को तुरंत बाहर निकालकर बचा लिया गया। यात्रियों से भरे बस रांची से राजमहल की ओर जा रहा था कि बाजार के मुख्य सड़क में नीचे झूल रहे विद्युत तार से बस के ऊपरी भाग को चपेट में ले लिया। जिससे बस में अचानक विद्युत प्रवाह होने से यात्रियों में हड़कम्प मच गया। इस बीच चालक ने वाहन को तुरंत रोककर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगो ने विभाग को फोन से सूचित करने पर पाकुड़ ग्रिड से तुरन्त विद्युत आपूर्ति को रोका गया। यदि चालक ने तुरन्त सूझबूझ से कार्य नही करता तो बड़ी हादसा हो जाता। बिडम्बना यह है कि बाजार स्थित मुख्य सड़क किनारे लगे सभी विद्युत तार वर्षो से नीचे की ओर झूल रहा है। जबकि इस पथ से प्रतिदिन सेकड़ो की संख्या में बड़ी व भारी वाहनों का आवागमन होता है। बीते वर्ष बीड़ी पत्ता लदे वाहनों के द्वारा कई बार विद्युत को क्षतिग्रस्त किया गया। एक बार तो बीड़ी पत्ता लदे वाहन में विद्युत प्रवाह से आग लग गई थी। जिससे काफी क्षति भी हुई थी।।इसके बावजूद अभी तक विभागीय रूप से सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की आवश्यक पहल नही की गई है। सुभाष चौक स्थित विद्युत तार की स्थिति तो काफी भयावह बनी हुई है। इसको लेकर विभाग को त्वरित कदम उठाना आवश्यक है। जिससे कि घटना को टाला जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर