Search

March 24, 2026 1:11 am

मोटर खराब होते ही दौड़ी व्यवस्था, रातों-रात टैंकर से पानी, 24 घंटे में नई मोटर लगाकर संकट खत्म।

पाकुड़। वार्ड नंबर 15 के श्याम नगर मोहल्ले में पेयजल संकट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद चंचल सिंह ने 24 घंटे के भीतर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया। अचानक मोटर खराब होने से जहां रविवार को पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी, वहीं पार्षद की सक्रियता से पहले ही दिन टैंकर के जरिए लोगों तक पानी पहुंचा दिया गया। रविवार को बोरिंग का मोटर खराब होते ही मोहल्लेवासी पानी के लिए परेशान हो उठे। सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मरम्मत में देरी की आशंका को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए टैंकर मंगवाए और घर-घर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। इसके बाद सोमवार को पार्षद ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी मोटर को ठीक कराने के बजाय नई मोटर लगवा दी। नई मोटर के चालू होते ही पूरे मोहल्ले में जलापूर्ति बहाल हो गई और लोगों को राहत मिल गई। तेजी से लिए गए फैसले और जमीन पर दिखी तत्परता से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि समस्या के समय जिस तरह तुरंत टैंकर से पानी और अगले ही दिन स्थायी समाधान किया गया, वह सराहनीय है।

img 20260323 wa00394486335587813331374

img 20260323 wa00436254832823506737995

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर