Search

March 25, 2026 10:57 pm

खेल के मैदान से जागरूकता का संदेश, युवाओं को आत्म-सम्मान और बाल विवाह रोकथाम की सीख।

पाकुड़, रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में बुधवार को खेल के साथ जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला। जिला खेल पदाधिकारी की उपस्थिति में क्रिकेट और कबड्डी से जुड़े युवाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीसीआई-यूनिसेफ के जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अनीस ने युवाओं को आत्म-सम्मान, शारीरिक सकारात्मकता और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि यूनिसेफ की ओर से तैयार लघु वीडियो (स्टोरी 1 से 4) देखकर और प्रश्नों के उत्तर देकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाकर बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए गए। साथ ही बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहने और ऐसी किसी भी सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी देने की अपील की गई। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कोच ने खिलाड़ियों को मोबाइल के माध्यम से मुफ्त ऑनलाइन कोर्स करने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम युवाओं के समग्र विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यालय से मनीष और विवेक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर