Search

March 28, 2026 10:40 pm

जयकारों से गूंजा बासमती, श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा। बासमती गांव स्थित श्री श्री 108 राधागोविंद मंदिर परिसर गुरुवार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया। मंदिर समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बासमती समेत अमड़ापाड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं के उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। आयोजन समिति के अनुसार, शुक्रवार से मुख्य कथा का वाचन वृंदावन से आए कथावाचक शिवम कृष्ण जी महाराज करेंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा। समिति ने बताया कि 3 अप्रैल को हवन और भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

img 20260326 wa00202656779097853677335

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर