Search

March 27, 2026 1:46 am

शांति में खलल डालने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

रामनवमी को लेकर ड्रोन एवं सीसीटीवी से की जा रही निगरानी: पुलिस अधीक्षक

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्वक रामनवमी मनाने की अपील

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

पाकुड़/रामनवमी पर्व के मद्देनज़र आज शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान रामनवमी जुलूस मार्ग, जुलूस मिलन स्थल, थाना क्षेत्र, मेला स्थल सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में प्रशासन से सीधे संपर्क करने की अपील की गई। सभी से आग्रह किया गया कि रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ पर्व मनाएं, परंतु किसी भी प्रकार की अशांति या कानून- व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में एहतियातन दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि भ्रामक खबरें एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि रामनवमी के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य इंटरनेट माध्यमों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सत्यापित जानकारी के लिए प्रशासन से संपर्क करें। अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

img 20260326 wa00761376570118982084048
img 20260326 wa00751626065352997347259

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर