राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बजरंगबली पूजा कमिटी हिरणपुर द्वारा रविवार को काफी हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ चैती दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन की गई। विसर्जन के पूर्व सरकारी मवेशी हाट परिसर में स्थापित देवी मां की पूजा अर्चना विधिविधान से की गई । वही विदाई बेला में महिलाओं ने एक दूसरे के मांग पर सिंदूर भरकर खुशी व्यक्त किया । विसर्जन के दौरान सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रधालुओ ने भाग लिया। जो देवी मां की जयकारा लगाया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुभाष चौक होते हुए विसर्जन जुलूस नामोपाड़ा के रास्ते स्वर्गीय विभूति भूषण दत्ता के पोखर तक पहुंचा। जहां विधिवत प्रतिमा विसर्जन कर देवी मां की विदाई दी गई। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान शांति सुरक्षा को लेकर इसमे शामिल हुए। इस अवसर पर पूजा कमिटी के पिंटू भगत , बापी यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।








