Search

September 27, 2026 11:13 pm

पाकुड़ से 20 हज यात्रियों की रवानगी तय, प्रशिक्षण शिविर में दी गई जरूरी जानकारी

मो० काजीरुल शेख

पाकुड़: पाकुड़ जिले के हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के हरिंदंगा बाजार स्थित बापू पुस्तकालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में हज पर जाने वाले यात्रियों को जरूरी जानकारी दी गई।शिविर की शुरुआत मौलाना अंजर कश्मी ने कुरान की तिलावत से की। उन्होंने हज के अरकान को विस्तार से समझाते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने सभी हज यात्रियों के सफर की कामयाबी और हज की मकबूलियत के लिए दुआ की।इस दौरान झारखंड राज्य हज कमिटी के ट्रेनर मो. शकील और मो. सरफराज भी मौजूद रहे। ट्रेनर मो. शकील ने हज की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी, जबकि मो. सरफराज ने एहराम बांधने और कलमा तल्बिया का अधिक से अधिक जिक्र करने पर जोर दिया।जिला संयोजक आसिफ आलम ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपने साथ हेल्थ कार्ड और यदि कोई दवा लेते हैं तो उसका प्रिस्क्रिप्शन जरूर रखें।बताया गया कि इस वर्ष पाकुड़ से कुल 20 हज यात्री सफर-ए-हज पर जाएंगे, जिनमें 14 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। सभी यात्रियों की रवानगी 21 अप्रैल 2026 को कोलकाता एयरपोर्ट से होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!