Search

April 7, 2026 1:23 am

पुलिस जवान की पत्नी ने लगाया गंभीर उत्पीड़न का आरोप, सिर पर वार कर किया लहूलुहान।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी से घरेलू हिंसा और क्रूरता का एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिस जवान की पत्नी ने अपने ही पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।

क्या है मामला?

नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी के रहने वाली पीड़िता मौसमी मंडल, जो कि पुलिस जवान सुनील मंडल की पत्नी हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर में पूजा कर रही थीं, उसी दौरान उनके पति ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि सुनील मंडल ने पूजा की घंटी और मुक्कों से उनके सिर और शरीर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं और काफी खून बह गया।

लंबे समय से उत्पीड़न का आरोप

आवेदन में पीड़िता ने अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा है कि उनके पति लंबे समय से उनके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करते आ रहे हैं।पीड़िता का आरोप है कि बच्चों के सामने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा जाता है और उन्हें स्वतंत्र रूप से जीने के अधिकार से वंचित किया गया है।पीड़िता ने बताया कि “पति” समझकर वह अब तक चुप रहीं, लेकिन अब यह जुल्म बर्दाश्त से बाहर हो गया है।

अधिकारियों से लगाई गुहार

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह पाकुड़ एसपी और फिर डीएसपी के पास पहुँचीं।अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पाकुड़ ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार हुआ। पीड़िता ने अस्पताल की OPD पर्ची के साथ नगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि मैं अपने जीवन में बहुत असहाय हो चुकी हूँ। मेरे बच्चे मुझे बचाने में असमर्थ रहे। अब मैं और मार बर्दाश्त नहीं कर सकती।वहीं पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Also Read: E-paper 07-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!