Search

April 9, 2026 9:49 pm

आज मंगलवार को बेरमो प्रखंड अंतर्गत दो प्रमुख कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बेरमो। मंगलवार को बेरमो प्रखण्ड के सभागार कक्ष में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो-मुकेश कुमार की अध्यक्षता में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) से संबंधित बीएलटीएफ के संबंध में एक बैठक आहुत की गई। जिसमें 14 वर्ष की आयु वाले बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका दिया जा रहा है, जो सी०एच०सी० बेरमो जरीडीह एवं एस०डी०एच० बेरमो में सप्ताह मे तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को दिये जाने की बात की गई। उक्त मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० मनीष कुमार,भावेश मिश्रा, मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित हुए।

img 20260407 wa00899114440605126470151

वहीं बेरमो प्रखण्ड अन्तर्गत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो- मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बेरमो प्रखण्ड के सभागार कक्ष में गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रखण्ड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी एवं अन्य कर्मी उपस्थित हुए। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति शत् प्रतिशत करने की बात की गई। इसके अतिरिक्त बेरमो प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पाठ्य पुस्तक की शत प्रतिशत वितरण की जानकारी बी०आर०पी० / सी०आर०पी० से ली गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा बताया गया कि बेरमो प्रखण्ड सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्वि योजना से आच्छादित करने में पूरे राज्य में अव्वल हुई। इस वित्तीय वर्ष में भी सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि से शत प्रतिशत छात्राओं को योजना से आच्छादित करने का निदेश दिया गया। कोई भी छात्रा योजना से वंचित न हो इसके लिए प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायतों में आधार कैम्प का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा करवाया गया। प्रखण्ड विकास पदाधीकारी, बेरमो द्वारा बताया गया कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में बेरमो प्रखण्ड राज्य स्तर में बेहतर रैंक प्राप्त किया है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा शिक्षकोपस्थिति / छात्रोंपस्थिति, मध्यान् भोजन, पोशाक वितरण, छात्रवृति, बैंक खाता खोलने, विद्यालय तथा परिसर की स्वच्छता, क्रियाशील अलग-अलग शौचालय, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, विद्यालय परिसर में पेयजल एवं हैण्डवाश की व्यवस्था आदि विषयों पर गंभीरता से समीक्षा की गई।

img 20260407 wa00912116951438965511348

मौके पर कानन कु० पात्रा, मो० रकीब खान, आदित्य कु० चौधरी, पंकज कु० सिन्हा, राम चन्द्र प्रसाद, कौशलेन्द्र सिंह, रंभा कुमारी, शसस्मिता सिंह, श्रुति सिंह, मो० महताब सरवर, प्रवीण कु० सिन्हा, बेदानन्द, रामाशीष चौधरी, विजय मिश्रा,संजय कुमार, मो० मुफिद आलम सहित सभी विद्यालय के प्रधानध्यापक उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!