Search

April 13, 2026 10:28 pm

साइमन के पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक सहित कार्यकर्ताओ ने दी श्रधांजलि।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): झामुमो के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री स्व.साइमन मरांडी की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को डांगापाड़ा मोड़ में कार्यक्रम आयोजित हुई। जहां पूर्व विधायक दिनेश मरांडी , धर्मपत्नी एगलिना टुडू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने दिवंगत नेता की प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी। कार्यक्रम को लेकर हिरणपुर सहित लिट्टीपाड़ा , अमड़ापाड़ा व गोपीकांदर प्रखंड के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। झामुमो नेता की 13 अप्रेल 2021 को कोलकाता में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। पूर्व विधायक ने कहा कि दिवंगत नेता झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाया था। वही झामुमो की स्थापना में भी महत्वपूर्ण व निर्णायक स्तर में कार्य किये थे। जो पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे थे। झामुमो में पहली निर्वाचित विधायक भी रहे। साधारण पृष्टभूमि से आगे बढ़ते हुए वर्ष 1974 को लिट्टीपाड़ा के प्रखंड निर्वाचित हुए थे। इसके बाद लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक जीते , वही झामुमो की बैनर तले दो बार राजमहल सांसद व चार बार विधायक बनकर क्षेत्र की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आमलोगों की चहेते दिवंगत नेता ने सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण रखते हुए क्षेत्र के लिए काफी मजबूत स्तम्भ रहे थे। जिनकी कमी आज सभी को खल रही है। वही एगलिना टुडू ने बताया कि इनके व्यवहार व आशीर्वचन से क्षेत्र में अभी भी स्मरणीय बने हुए है। इस अवसर पर सज्जाद अंसारी , बबलू राय , पिंटू मण्डल , पप्पू अंसारी , निरंजन मण्डल , नोयन मरांडी , ज्योतिन बास्की आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!