Search

April 17, 2026 11:22 pm

आरसेटी का शानदार प्रदर्शन, सत प्रतिशत लक्ष्य हासिल, अब बंदियों को भी मिलेगा हुनर।

उपायुक्त ने की सराहना, जेलों में चलेंगे रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम

पाकुड़। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे एसबीआई आरसेटी पाकुड़ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने संस्थान की टीम को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने आरसेटी के कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जेलों में बंद बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएं। इसके तहत सर्फ, साबुन, फिनाइल निर्माण, फास्ट फूड व बेकरी उत्पाद, अचार, पापड़ और मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को जोड़ने और नए अभ्यर्थियों को प्रेरित करने के लिए एल्युमिनी मीट का आयोजन किया जाए। इससे प्रशिक्षण का प्रभाव और मजबूत होगा। बैठक में आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आरसेटी के जरिए जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम सराहनीय है, लेकिन इसे और प्रभावी बनाने की जरूरत है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!