Search

April 24, 2026 1:29 pm

पाकुड़ के खिलाड़ियों का परचम, राज्य एथलेटिक्स में 10 पदकों की ऐतिहासिक कामयाबी।

दो स्वर्ण के साथ रिले में दबदबा, पूरे राज्य में चमका जिले का नाम।

पाकुड़। बोकारो के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 19 अप्रैल तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। झारखंड एथलेटिक्स संघ और बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पाकुड़ की 26 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में संतुलित और दमदार प्रदर्शन कर जिले को राज्य स्तर पर मजबूती से स्थापित किया। महिला वर्ग में प्रेम शिला हसदा ने हाई जंप में स्वर्ण और सुनीता मरांडी ने रजत पदक जीता। रिले स्पर्धाओं में टीम का प्रदर्शन सबसे खास रहा। 4×100 मीटर रिले में रजत, मिक्स 4×100 मीटर में कांस्य और मिक्स 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक मिला। वहीं 4×400 मीटर रिले में भी टीम ने रजत पदक हासिल किया। अन्य स्पर्धाओं में अंकित राय ने जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो दोनों में रजत पदक जीते। पुरुष वर्ग में थॉमसन हेंब्रम ने हाई जंप में रजत और राम मोहन साहनी ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर जनप्रतिनिधियों और खेल पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। यह सफलता जिले में खेल प्रतिभा के उभार का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

img 20260421 wa00091708326873518985387
img 20260421 wa00085633866605614817262
img 20260421 wa00062255246750895974239
img 20260421 wa00074868142524392682241
img 20260421 wa00058600746510685353808

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!