प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण।
कार्य संस्कृति में सुधार लायें प्रखण्ड एवं अंचलकर्मी।
पारदर्शिता के साथ समय सीमा में करें मामलों का निष्पादन – उपायुक्त
संजय कुमार
पांकी (पलामू): पलामू जिले के नव पदस्थापित उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मंगलवार को अचानक पांकी के पी एम श्री KGBV कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे जहां वार्डन साधना कुमारी नें छात्राओं के साथ उपायुक्त की आगवानी की।विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं नें उपायुक्त को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।उपायुक्त नें छात्राओं की क्लास ली और लक्ष्य के प्रति उन्हें सजग रहने तथा खूब मेहनत करने का गुरुमन्त्र दिया। मौके पर उन्होंने स्कूली बैग की गुणवत्ता की जाँच की पश्चात छात्राओं के बीच बैग का वितरण भी किया। उपायुक्त नें छात्राओं को नसीहत दी कि मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ने के लिए हो अनावश्यक मोबाइल के चक़्कर में अपना कीमती समय को बर्बाद न करें।उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे गुणवत्ता पूर्ण भोजन, आवास और शैक्षणिक व्यवस्था की वार्डन से जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
मौके पर वार्डन साधना कुमारी, शीला कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनामिका कुमारी, बहालन पूर्ति, मीना सिंह, राधिका कुमारी, लेखापाल अमीत कुमार श्रीवास्तव सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
उसके पश्चात उपायुक्त
प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। प्रमुख पंचम प्रसाद नें उपायुक्त को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। उपायुक्त के औचक निरीक्षण से अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह उपस्थित थे। उन्होंने उपायुक्त को बुके देकर उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया।उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदा – धिकारी को लंबित मामलों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त नें कार्य में पारदर्शिता लाने, जवाबदेही तय करने और कार्यसंस्कृति में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की शिकायतों पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









