Search

April 25, 2026 12:44 am

झोलाछाप और नकली डॉक्टर” हैं इरफान अंसारी, रनधीर

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला: उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजना चाहिए।

पाकुड़: झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रणधीर सिंह ने राज्य के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पाकुड़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली और योग्यता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें “मानसिक रोगी” तक करार दे दिया।

नकली डिग्री और ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था का लगाया आरोप

रणधीर सिंह ने प्रेस वार्ता में सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक “झोलाछाप और नकली डॉक्टर” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंसारी यूक्रेन से डॉक्टर की फर्जी डिग्री लेकर आए हैं। सिंह ने आगे कहा जब वे मंत्री नहीं बने थे, तब बार-बार विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री बनने की इच्छा जताते थे। लेकिन मंत्री बनने के बाद इस मानसिक रोगी ने राज्य की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है।

भ्रष्टाचार और 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्तमान में सबसे अधिक कमीशनखोरी चल रही है।

लखनऊ में होगा सही इलाज

रणधीर सिंह ने अपने तीखे प्रहार को जारी रखते हुए कहा कि इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में सुझाव दिया कि अंसारी का इलाज झारखंड के किसी अस्पताल (कांके या रिनपास) में नहीं हो सकता। सिंह ने कहा इनका इलाज सिर्फ और सिर्फ लखनऊ में हो सकता है, वह भी योगी आदित्यनाथ जी की देखरेख में। तभी ये सुधरेंगे।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अंसारी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘स्वर्गीय’ कहकर संबोधित किया था, जो उनके मानसिक स्थिति का प्रमाण है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!