अक्षय कुमार
रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों ने भारतीय विधिक माप विज्ञान संस्थान, रांची में कानूनी माप विज्ञान पर जागरूकता कार्यक्रम का भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विधिक माप विज्ञान, मानकीकरण तथा माप-तौल से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुल 53 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के 30 छात्र, प्रबंधन विभाग के 13 छात्र तथा कंप्यूटर साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के 10 छात्र शामिल थे। साथ ही इंजीनियरिंग संकाय के डॉ अवनीश कुमार, डॉ विश्वदीपक कुमार, सौरभ कुमार , शैलेंद्र कुमार, सावित्री कुमारी, कंप्यूटर एंड टेक्नोलॉजी संकाय के और विपुल कुमार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईआईएलएम के विशेषज्ञों ने छात्रों को माप-तौल के नियमों, उपकरणों की सटीकता, उपभोक्ता संरक्षण तथा कानूनी मानकों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विभिन्न आधुनिक उपकरणों के संचालन को समझा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने कहा ऐसे शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन में उसके अनुप्रयोग को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

सचिव प्रियंका कुमारी ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इस दौरे से छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा हमारे छात्र बहुआयामी सीखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि इस प्रकार के अनुभव उनके व्यावसायिक कौशल को और सुदृढ़ करेंगे।विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो( डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता पर विभिन्न संकाय के सभी व्याख्याताओं एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी।






