Search

June 17, 2026 3:38 pm

भक्ति और उल्लास के बीच सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सरसा गांव में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन कुमार साहा ने विधिवत फीता काटकर कथा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कमिटी के सदस्य ने बताया कि कथा वाचन के लिए मथुरा से पधारे कथावाचक विकास गौतम महाराज जी द्वारा शिव महापुराण की कथा सुनाई जा रही । उनके मुखारविंद से निकल रहे आशीर्वचन और कथा प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। भक्तगण पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कथा में भाग ले रहे हैं।आयोजन को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!