Search

April 28, 2026 10:13 pm

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में मई में होगा भव्य समर कैंप का आयोजन

अक्षय कुमार

घाटो। टाटा डीएवी भुइयांडीह में इस बार समर कैंप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में करीब एक दर्जन आकर्षक एवं शरीर को तंदुरुस्ती एवं मन को एकाग्रता प्रदान करने वाले विभिन्न मनोरंजन एवं खेलकूद से परिपूर्ण गतिविधि का आयोजन हो जाने जा रहा है।

जीडी न्यूज से बात करते प्राचार्या डॉक्टर सोनिया तिवारी

मंगलवार को प्रेस वार्ता में जीडी न्यूज से बात करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सोनिया तिवारी ने संभवत: मई महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले समर कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को मानसिक शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने का है ताकि हमारे बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर अपना हुनर दिखाएं। बच्चों के मनोरंजन एवं उनमें खेल भावना को विकसित करने के लिए इस बार आगामी महीने में समर कैंप का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के लिए करीब एक दर्जन गतिविधियां शामिल किया जा रहा है। जिनमें मोगली वॉक, माउंटेन क्लाइंबिंग, ज़िपलाइन, टायर क्लाइंबिंग, कमांडों नेट, टेंट पिचिंग इत्यादि। वहीं आकर्षण का केंद्र हॉर्स राइडिंग की योजना भी है। बच्चे मिट्टी से अनेक प्रकार के कलाकृतियां बनाना भी सीखेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हम और हमारी टीम इस कार्यक्रम के लिए तैयार हैं।

img 20260428 wa01767508956287188646903
समर कैंप की जानकारी देती प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!