Search

May 23, 2026 9:41 pm

बकरीद पर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की दी सलाह

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बकरीद को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान 28 मई को होने जा रहे बकरीद पर्व को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सीओ ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाना है।सोशल मीडिया पर फैले अफवाह पर नजरअंदाज करे। सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सभी ईदगाह पर शांति सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। वही सुबह नो इंट्री भी रहेगी। सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहे। बैठक के दौरान सुभाष चौक निकट मुख्य पथ में हुए गढ्ढे को लेकर सीओ ने आश्वस्त किया कि इसे जल्द ही भर दिया जाएगा। वही बाजार क्षेत्र के कई जगहों पर नशेड़ियों की जमघट को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि इस पर कार्रवाई होगी। इसमे आपलोगो की सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर जावेद आलम , समद अंसारी , दीपक साहा , मुखिया टेरेसा टुडू , सुकुमार सेन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!