Search

July 16, 2026 3:10 am

डीएसपी से झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट।

पाकुड़। झामुमो के नगर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हाल ही में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक उज्ज्वल कुमार साह से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी का बुके भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति-सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। सभी पक्षों ने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। इस मौके पर झामुमो नगर अल्पसंख्यक मोर्चा के नसीम अंसारी, कोषाध्यक्ष खालिद आलम, युवा मोर्चा के इम्तियाज अंसारी तथा पार्षद उज्ज्वल हाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!