Search

June 2, 2026 9:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बरमसिया भ्रमण से छात्रों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व, पक्षियों और तितलियों की दुनिया से हुए परिचित।

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से पाकुड़ वन प्रमंडल द्वारा मंगलवार को राजकीय प्लस टू विद्यालय, पाकुड़ के छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रकृति और जैव विविधता के महत्व को करीब से समझा।
भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सौरभ चंद्रा (भा.व.से.) ने किया। उन्होंने छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र सबसे पहले बरमसिया स्थित जीवाश्म स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इसके बाद दूरदर्शी यंत्र के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया और उनकी पहचान तथा पर्यावरणीय महत्व के बारे में जाना। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों ने बरमसिया की बंद खदान क्षेत्र का भ्रमण किया, जहां उन्हें विभिन्न प्रजातियों की तितलियों को नजदीक से देखने का अवसर मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने तितलियों की पहचान, उनकी विशेषताओं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्राकृतिक वातावरण में पक्षियों और तितलियों की विविधता को देखकर छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए जैव विविधता के संरक्षण और प्रकृति को सुरक्षित रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। वन विभाग की इस पहल को छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया जा रहा है, जिससे उनमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

img 20260602 wa00067092966133401731579
img 20260602 wa00055216688468208012818

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!