Search

June 7, 2026 1:12 am

मारपीट मामले में दोनों पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते तीन जून को सुंदरपुर में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसको लेकर शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षो के दो -दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया। जिसमें सोनू स्वर्णकार , दीपक स्वर्णकार ,छोटू स्वर्णकार व पारस स्वर्णकार शामिल है। गांव के पूनम कुमारी द्वारा थाना में दर्ज मामले में आरोप लगाई है कि आपसी विवाद में मनीषा कुमारी , छोटी कुमारी , सुषमा देवी , छोटू स्वर्णकार , अमृत स्वर्णकार , पारस स्वर्णकार , नन्दनी कुमारी व गुड़िया कुमारी तीन जून की शाम मेरे घर मे जबरन घुसकर हमसे व परिवार के सदस्यों से लाठी से मारपीट किया। जिससे जेठ दीपक का सिर फट गया। वही दूसरे मामले में गांव के ही अनिता देवी ने आरोप लगाई है कि बीते दो जून को दोनों पुत्री घर मे अकेली थी। उस दौरान पूनम देवी व सोनू स्वर्णकार ने दोनों बच्चियों से मारपीट किया था। इसके बाद तीन जून की शाम को दीपक स्वर्णकार , अभिषेक स्वर्णकार , सरिता देवी सहित उक्त दो लोग लाठी डंडे से लैस होकर मेरे घर मे जबरन घुसने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दो अलग अलग मामला दर्ज कर चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिसे न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!