Search

June 7, 2026 1:02 am

दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर विवाहिता को घर से निकाला, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): दहेज प्रताड़ना को लेकर हाथकाठी निवासी खुशबू कुमारी ने बीते शुक्रवार देरशाम थाना में सास ,ससुर सहित चार लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाई है कि पति रोहन रविदास से प्रेम विवाह हुआ था। पति कार्यवश रांची में है। मेरा ससुराल भी गांव में ही है ।बीते 15 मई देरशाम आठ बजे ससुर शिवकुमार रविदास , सास बबली देवी , सोहन कुमार दास व मनीषा देवी ने मिलकर दहेज को लेकर अभद्र गाली देते हुये दो लाख रुपये दहेज की मांग किया। इससे इंकार करने पर मुझसे मारपीट करते हुए जबरन घर से निकाल दिया। जिससे मेरे दो माह का गर्भ भी गिर गया। मैं इसी अवस्था मे मायके आकर रहने लगी। पति की अनुपस्थिति में ये लोग हमेशा से मुझसे मारपीट करते आ रहा था व दहेज की मांग करता था। मेरा जेवर आदि सब छीन लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की सघन जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!