Search

June 8, 2026 9:07 pm

फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने हेतु सरकार दे रही 35% तक अनुदान-प्रबंधक

अक्षय कुमार

रामगढ़। जिला उद्योग केंद्र, रामगढ़ के सभागार में रैंप योजना अंतर्गत Thematic Camp on PMFME के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन मोटेल राज लक्ष्मी ,चितरपुर में किया गया।

img 20260608 wa0120720700108336297824

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से जोड़ते हुए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना था। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को उद्यम पंजीकरण पीएमएफएमई योजना के तहत मिलने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग सहायता, वित्तीय अनुदान एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा यह बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन के माध्यम से रोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, रामगढ़ के EoDB प्रबंधक अंशुमन सिंह ने कहा कि पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना पर सरकार द्वारा 35 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।

img 20260608 wa01216626803433157335782

उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार सृजन की दिशा में अत्यंत प्रभावी पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं एवं उद्यमियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। Pmfme के कुछ उद्यमियों को अतिथियों के द्वारा गिफ्ट दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑन-द-स्पॉट विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

img 20260608 wa01174546697873877562258

शिविर में कुल 21पीएमएफएमई ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किए गए। इसके अतिरिक्त 14 नए पीएमएफएमई दस्तावेज भी प्राप्त हुए। कार्यक्रम में कुल 86 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर जिला उद्यमी समन्वयक श्री अनजन बाड़ा मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड, JSS के निदेशक, TRI के प्रबंधक , झारक्राफ्ट के क्लस्टर प्रबंधक एवं रामगढ़ के कई प्रखंड उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!