Search

June 10, 2026 12:45 am

मिर्गी का दौरा बना काल, ट्रैक्टर से गिरने पर ग्राम प्रधान मानू बेसरा की मौत

हिरणपुर (पाकुड़): बेलडीहा गांव में बीते सोमवार अपरान्ह खेती कार्य मे Hजाने के दौरान ट्रेक्टर से गिरने से स्थानीय ग्राम प्रधान मानू बेसरा (52) की मृत्यु हो गई। जो काफी वर्षो से मिर्गी रोग से ग्रसित था। इसकी सूचना मिलने साथ मंगलवार को थाना के एएसआई जेना बालमुचू , खुदीराम हेम्ब्रम घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया। वही स्वजनों ने शव की पोस्टमार्टम को लेकर साफ इंकार कर दिया ।मृतक की पत्नी दुलारेस किस्कु ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पति काफी वर्षो से मिर्गी रोग से ग्रसित था। जिसका इलाज चल रहा था। घटना के दिन अपरान्ह करीब तीन बजे जेएसएलपीएस से प्राप्त मिनी ट्रेक्टर को चलाकर पति खेतो में धान की बीज डालने जा रहा था कि घर से करीब 500 फिट की दूरी तक पहुंचने के बाद अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन से गिरकर बेहोश हो गया। इसकी जानकारी मिलने साथ तुरन्त पति को लेकर इलाज के लिए टेम्पो से सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही मौत हो गई। जिसे तुरन्त घर वापस लाया गया। उधर पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने बताई की पति की शव की पोस्टमार्टम नही कराएंगे। अपने रीतिरिवाज अनुरूप दाह संस्कार करेंगे । इसको लेकर पुलिस को स्वरोक्ति पत्र भी लिखकर दिया। बताते चले कि मृतक के तीन पुत्रो में से एक कि मृत्यु पूर्व में ही हो गई थी। इस घटना को लेकर परिवार के सदस्य सहित अन्य रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। वही इसको लेकर अन्य ग्राम प्रधानों में भी शोक की लहर फैला हुआ है। जो काफी मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!