पाकुड़ में बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन की खरीद बिक्री का काम नही हो पा रहा है.रजिस्टार का पदस्थापन प्रतिनियुक्त नही किये जाने की वजह से प्रतिदिन दर्जनों जमीन की खरीद और बिक्री करने के लिए आने वाले लोगो को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है.रजिस्टार की गैर मौजूदगी की वजह से जमीन का रजिस्ट्रेशन ठप रहने के कारण सरकार को प्रतिदिन लाखो रुपए का नुकसान हो रहा है.रजिस्ट्री ऑफिस में कामकाज ठप रहने को लेकर जमीन के खरीददारों और बेचने वालो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिला भु अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक को जिला प्रशासन द्वारा बतौर रजिस्टार प्रतिनियुक्त किया गया था.इस दौरान सरकार ने उन्हें प्रमोशन देकर दूसरे जिला में प्रतिनियुक्त कर दिया है. बड़ाइक के स्थानांतरण के बाद रजिस्टार के पद पर जिला प्रशासन द्वारा किसी भी पदाधिकारी की न तो प्रतिनियुक्ति की गयी है और न ही झारखंड सरकार द्वारा बतौर रजिस्टार पाकुड़ जिले में किसी का पदस्थापन किया गया है. यहीं वजह है की रजिस्ट्री बीते एक सप्ताह से नही हो पा रहा है.






