Search

June 13, 2026 12:50 am

एसआईआर को लेकर भाजपा का बीएलए-2 प्रशिक्षण, अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को बताए दायित्व।

पाकुड़िया: एसआईआर 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को भगत धर्मशाला पाकुड़िया में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण में राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश महामंत्री अनंत कुमार ओझा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए अनंत कुमार ओझा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल भारत के योग्य नागरिकों का ही नाम शामिल हो और सूची त्रुटिरहित बने।
उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि प्रत्येक बूथ पर कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। प्रशिक्षण के दौरान एसआईआर के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और निर्धारित समय पर बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पाकुड़िया मंडल पर्यवेक्षक सुरेंद्र भगत ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, जिला उपाध्यक्ष मोहन चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष अजय भंडारी, बन्नोग्राम मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार भगत सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सभी नामित बीएलए-2 मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!