Search

June 13, 2026 12:58 am

खस्सी चोरी के आरोप में दो युवक पकड़े गए, ग्रामीणों ने की पिटाई; पुलिस ने हिरासत में लिया।

इकबाल हुसैन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के राघोपाड़ा गांव में खस्सी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने गुरुवार को दो युवकों को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, राघोपाड़ा गांव में पिछले कुछ दिनों से बकरी, बकरा और मवेशियों की चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दो युवक एक खस्सी लेकर गांव से गुजर रहे थे। ग्रामीणों को दोनों पर संदेह हुआ तो उन्होंने रोककर पूछताछ की। युवकों ने बताया कि खस्सी उन्होंने हिरणपुर हटिया से खरीदी है।
इसी दौरान एक ग्रामीण ने खस्सी को पहचान लिया और उसके असली मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने खस्सी को अपना बताया और कहा कि यह कुछ देर पहले ही उसके घर के पास से चोरी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाना ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!