Search

June 13, 2026 10:52 pm

कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक हुए छात्र, डायन प्रथा व बाल विवाह रोकने की ली शपथ

नब्बे दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, निःशुल्क कानूनी सहायता व अधिकारों की दी गई जानकारी।

अमड़ापाड़ा (पाकुड़): झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय अमड़ापाड़ा में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश एवं डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल एवं सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा की योजनाओं, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डायन के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। अंधविश्वास के कारण होने वाली हिंसा और अपराध को रोकने के लिए समाज में जागरूकता जरूरी है।
छात्र-छात्राओं से अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। इस दौरान सभी ने बाल विवाह और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पीएलवी हरेंद्र कुमार मालतो, सौरभ यादव, मनोज सोरेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!