Search

June 19, 2026 11:28 pm

नगर थाना के पास टला बड़ा हादसा, स्कूली बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बाइक सवार

पाकुड़: नगर थाना के सामने शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विपरीत दिशा से आ रही एक निजी विद्यालय की बस (JH 15 U 0422) की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवारों को सड़क किनारे पहुंचाकर मदद की। बाइक सवारों ने बताया कि वे परिवहन नियमों का पालन करते हुए जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस अचानक कट मारकर आगे निकलने लगी, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। समय रहते बस चालक ने ब्रेक लगा दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बस चालक आसीन मंडल ने बताया कि वाहन की रफ्तार अधिक नहीं थी और दोनों ओर देखकर बस चला रहा था। हालांकि मौके पर लोगों ने चालक के वर्दी में नहीं होने और सीट बेल्ट नहीं लगाने को लेकर सवाल उठाए। बताया गया कि परिवहन विभाग की ओर से स्कूल वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया जाता रहा है।
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक कहासुनी हुई, लेकिन बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल बसों की गति सीमा तय करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले गांधी चौक के पास स्कूली बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से स्कूल बसों की नियमित जांच और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

img 20260619 wa00146395862841793336956
img 20260619 wa00133155853849524196227

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!