Search

August 5, 2026 9:05 am

जनता की समस्याओं के समाधान में जुटीं जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम, एक सप्ताह में गांवों में लगवाया ट्रांसफार्मर।

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाली जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने एक बार फिर अपनी तत्परता दिखाई है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने पहल करते हुए सितपुर, खजुरडांगा, मोगलाबांध और दुर्गापुर गांव में एक सप्ताह के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का काम कराया। वहीं परुलिया गांव में भी जल्द ट्रांसफार्मर लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। गांवों में बिजली, पानी, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही उनकी जिम्मेदारी है और इसके लिए वे दिन-रात हर संभव प्रयास करती रहेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!