Search

August 6, 2026 12:51 am

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति।

पाकुड़। शहरकोल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में परिषद की जिला बैठक जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में परिषद द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रांत द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी साहिबगंज विभाग मंत्री अशोक वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद “धर्मो रक्षति रक्षिता:” के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। संगठन समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ हिंदू समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जून माह के अंतिम रविवार तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड समिति की बैठक पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर उसकी सूची जिला को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साप्ताहिक मिलन केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अशोक वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 और 18 जुलाई को लोहरदगा में प्रांत बैठक आयोजित होगी, जिसमें अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के कार्यक्रम जिलेभर में आयोजित किए जाएंगे। जिला मंत्री अरविंद घोष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जल्द से जल्द पंचायत समिति के गठन का आह्वान किया। वहीं प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संदीप मंडल ने अगस्त माह में आयोजित होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की जानकारी देते हुए इच्छुक कार्यकर्ताओं से अपनी कार्य योजना जल्द जिला को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में धर्म प्रसार समिति के गठन को लेकर भी चर्चा हुई और जल्द समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक श्याम चंद्र यादव, विभाग संपर्क प्रमुख उदय कुमार सिंह, विभाग संगठन मंत्री देवीलाल मुर्मू, जिला सह मंत्री विशाल भगत, मुकेश भगत, साधन कुमार मुखर्जी, शंकर कुमार ओझा, विजय कुमार जायसवाल, विनय कुमार भगत, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, आकाश भगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!