Search

August 6, 2026 3:55 pm

JPL में पाकुड़ के सेंतु कुमार यादव का धमाका, घातक गेंदबाजी से पलटा मैच का पासा।

पाकुड़। झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के मंच पर पाकुड़ के युवा क्रिकेटर सेंतु कुमार यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोलांचल सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सेंतु ने रांची राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने मैच की दिशा ही बदल दी। मुकाबले में जब रांची राइडर्स की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, तभी कप्तान ने गेंद सेंतु कुमार यादव के हाथों में सौंपी। सेंतु ने मौके को भुनाते हुए महज 0.3 ओवर में सिर्फ 1 रन देकर 2 अहम विकेट झटक लिए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी और अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करा दी। संतु की सटीक लाइन-लेंथ और दबाव की स्थिति में शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया। उनकी घातक गेंदबाजी से रांची राइडर्स की बल्लेबाजी की रफ्तार थम गई और मैच का पूरा रुख कोलांचल सुपर किंग्स के पक्ष में मुड़ गया।
पाकुड़ के इस युवा खिलाड़ी का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति समर्पण का परिणाम है। स्थानीय क्रिकेट से निकलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचे सेंतु ने अपनी काबिलियत से जिले का नाम रोशन किया है।
संतु कुमार यादव की सफलता से पाकुड़ के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। युवा खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणा बनकर उभरे हैं। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि सेंतु में बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने और बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है।
JPL जैसे बड़े मंच पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे सेंतु से अब जिलेवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। रांची राइडर्स के खिलाफ दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर उन्होंने साबित कर दिया है कि पाकुड़ की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

img 20260621 wa00488879446107241752542
img 20260621 wa00473039738234376897265

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!