Search

June 25, 2026 9:46 pm

चाकू का भय दिखाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के हेटबांधा गांव में एक महिला के साथ चाकू का भय दिखाकर और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गा मड़ैया उर्फ टेक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसका पति पिछले कई महीनों से जेल में बंद था। इसी दौरान गांव का ही दुर्गा मड़ैया उर्फ टेक्टर उस पर गलत नजर रखता था। आरोप है कि एक दिन आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और हाथ में चाकू लेकर डराते हुए जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, जिसके डर और सामाजिक दबाव के कारण वह उस समय चुप रही। पति के जेल से लौटने के बाद उसने रो-रोकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दंपती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!