Search

August 8, 2026 11:35 am

पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने लगाई फांसी, घर में मिला शव।

पाकुड़िया/पाकुड़। थाना क्षेत्र के पत्थरडंगा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान पत्थरडंगा निवासी सिराज अंसारी, पिता- स्व. इबादत मियां के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, सिराज अंसारी टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और अपने पीछे पत्नी तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी बीच सोमवार सुबह करीब पांच बजे सिराज ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिराज की असमय मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!