Search

June 23, 2026 10:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पाकुड़ शहर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल ने की। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, बाबुधन मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अमृत पांडेय, सुशील साहा, पंकज साह, प्राची चौधरी, पूनम कुमारी, जीतू सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए समर्पित नेता थे। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने डॉ. मुखर्जी के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए “एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे” का संकल्प लिया था। अपने इसी संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 1953 में वे बिना परमिट जम्मू-कश्मीर गए, जहां उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!