Search

July 3, 2026 1:20 am

प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को मिला सहारा, डीसी ने बांटे सहायता राशि के चेक।

पाकुड़। जिले के चार प्रवासी श्रमिक परिवारों को सरकार की सहायता योजना से आर्थिक संबल मिला है। बुधवार को समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री अन्तर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक सहायता योजना के तहत मृत श्रमिकों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक सौंपे। दुर्घटना में मौत के मामले में इलामी गांव की सालेमा बीबी को 1.50 लाख रुपये की सहायता दी गई, जबकि सामान्य मृत्यु के मामलों में अमड़ापाड़ा के नुगनु हांसदा, लिट्टीपाड़ा की मागी पहाड़िन और महेशपुर के सिलीफन हेम्ब्रम के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु बेहद दुखद होती है। ऐसे कठिन समय में सरकार की सहायता राशि प्रभावित परिवारों को आर्थिक मजबूती देने का काम करती है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे श्रम विभाग में अपना पंजीकरण जरूर कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री अन्तर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक सहायता योजना के तहत अपंजीकृत प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रित को 1.50 लाख रुपये और सामान्य मृत्यु की स्थिति में 50 हजार रुपये सहायता देने का प्रावधान है।

img 20260624 wa00265340663287982782689
img 20260624 wa00234887597260757916110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!