Search

August 20, 2026 10:40 pm

रथ यात्रा पर पाकुड़ में सजेगा अजंता सर्कस का मेला, रोमांचक करतबों से गूंजेगा शहर।

पाकुड़। शहरवासियों के मनोरंजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका अजंता सर्कस एक बार फिर पाकुड़ में दस्तक देने जा रहा है। रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सर्कस का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
सर्कस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मैदान में विशाल तंबू लगाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। कलाकारों और तकनीकी टीमों की ओर से शो को आकर्षक बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
इस बार दर्शकों को देश-विदेश के प्रशिक्षित कलाकारों के हैरतअंगेज करतब, रोमांचक प्रदर्शन, शानदार संतुलन और जोकरों की हास्य प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। सर्कस प्रबंधन के अनुसार, दर्शकों की सुविधा को देखते हुए प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जाएंगे।
प्रबंधन ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में कई नई और रोमांचक प्रस्तुतियां शामिल की गई हैं। पाकुड़ के दर्शकों से हमेशा मिले प्यार और सहयोग को देखते हुए शो को पहले से ज्यादा भव्य बनाया गया है। रथ यात्रा के साथ ही शहर में मनोरंजन का माहौल बनने लगेगा। अजंता सर्कस के आगमन से बच्चों से लेकर बड़े तक में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!